फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two women died, one was scorched due to lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, एक झुलसी:

Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two women died, one was scorched due to lightning
मऊ। सावन माह के पहले दिन बृहस्पतिवार की देर शाम कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी तथा उमस से राहत मिली। इस बीच हलधरपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर रतोय में सीवान में भैंस चरा रहीं तीन महिलाएं बिजली की चपेट में आ गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई। आनन फानन में परिवारजनों ने का जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। गर्मी व उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम के समय अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल उमड़ पड़े और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते सावन माह के पहले दिन कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और वह मस्ती में दिखे। लेकिन किसान तेज बारिश की उम्मीद में आसमान की तरफ से नजरें गड़ाए रहे। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 18 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। हलधरपुर: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इसी बीच बृहस्पतिवार को तीन महिलाएं सीवान में भैंस चरा रही थीं। बारिश के दौरान महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आई गई। मौके पर ही ऊषा चौहान ( 35) पत्नी लक्ष्मण चौहान, देवलासी ( 34) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कौशल्या देवी ( 55) गंभीर रूप से झुलस गई। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed