फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two thieves trying to commit the crime arrested, cash recovered

Mau News: घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे दो चोर गिरफ्तार, नकदी बरामद

Sun, 31 Dec 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two thieves trying to commit the crime arrested, cash recovered
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने अतरारी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान शनिवार की रात साढ़े आठ बजे मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यापारी को भी धर दबोचा। दोनों चोरों के पास से चोरी के करीब एक लाख 75 हजार रुपये के आभूषण, दो तमंचा, कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब आठ बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी बीच अतरारी चुंगी के आगे तमसा नदी पुलिया के पास से एक स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। स्कूटी सवार व्यक्ति भागने की कोशिश कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों की पहचान अब्दुला उर्फ छोटू, आफताब निवासीगण सठियांव चौक थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि दोनों चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। चोरी करने के बाद दोनों आजमगढ़ जनपद के सठियांव बाजार में अंजलि ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी का सामान बेच देते हैं। उसका मालिक अमोल सेठ निवासी मुहल्ला नूरपर मुताथ थाना मुबारकपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 10 दिसंबर को ग्राम देवसीपुर, ग्राम जहनियापुर और 25 दिसंबर को आदर्श नगर थाना मुहम्मदाबाद से सामान चोरी किए थे। चोरी के अन्य आभूषण अंजलि ज्वैलर्स की दुकान में है। अभियुक्तों की निशानदेही पर दुकान से बाकी आभूषण बरामद कर व्यापारी अमोल सेठ को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उनि राजनरायन पांडेय, हेका उदय प्रकाश यादव, कल्पनाथ यादव, चन्द्रभान यादव, महेन्द्र सिंह, अनुराग यादव, मुहम्मद बेलाल, बृजेश दोरी थे।




आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
मऊ। अभियुक्त अब्दुल्ला पर आजमगढ़ जनपद के नगर कोतवाली में दो, मऊ नगर कोतवाली में छह, रानीपुर थाने में दो, मुहम्मदाबाद गोहना में चार मुकदमा दर्ज है। आफताब पर मऊ नगर कोतवाली में सात और रानीपुर थाने में दो, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में चार मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed