{"_id":"6ac39647facdea5a2108cfdd","slug":"two-smugglers-arrested-with-423-liters-of-illicit-indian-made-foreign-liquor-transported-from-delhi-to-bihar-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पहुंचने से पहले खुल गया खेल: बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में पांच लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पहुंचने से पहले खुल गया खेल: बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में पांच लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
सार
दिल्ली से बिहार भेजी जा रही 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। ये कार्रवाई मऊ-आजमगढ़ बॉर्डर स्थित दोहरीघाट थाना के रामनगर गांव में हुई। दोनों आरोपी दिल्ली और मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना के मऊ-आजमगढ़ बॉर्डर स्थित रामनगर गांव से रविवार की रात पुलिस और एसओजी की टीम ने शराब तस्करी के आरोप में सूरज चौधरी और फरीद खां को गिरफ्तार कर लिया। उनकी चार पहिया वाहन से पुलिस ने 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी से मऊ-बलिया के रास्ते बिहार लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
घोसी सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी और दोहरीघाट थाना की पुलिस टीम ने रविवार की रात करीब 3:30 बजे रामनगर स्थित मऊ-आजमगढ़ के बॉर्डर पर पहुंकर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद आजमगढ़ की सीमा से आ रही एक्सयूवी को रोककर तलाशी ली गई। अंदर दो युवक बैठे थे और शराब की पेटियां पड़ी थीं।
विज्ञापन
तस्कर दिल्ली के पटेल थाना करोलबाग रंजीत नगर निवासी सूरज चौधरी और मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना के कंतित शरीफ निवासी फरीद खां को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उनके पास इससे संबंधित कोई कागजात नहीं थे और न ही कार पर नंबर प्लेट लगा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; यूपी: कौन हैं विद्यासागर सोनकर, जिन्हें भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, चार दशक के सियासी सफर की पूरी कहानी
गाड़ी से से रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 528, रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 750 एमएल की 36 शीशियां बरामद कीं, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये है। गाड़ी और शराब को सीज कर लिया गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।