{"_id":"6ac3eaa666ce986bf203cecb","slug":"kashi-capitals-win-thanks-to-sundarams-all-round-performance-mau-news-c-295-1-svns1029-153093-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सुंदरम के ऑलराउंड प्रदर्शन से काशी कैपिटल्स की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सुंदरम के ऑलराउंड प्रदर्शन से काशी कैपिटल्स की जीत
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर सोमवार को खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में काशी कैपिटल्स ने क्रीक लायन को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी कैपिटल्स ने नौ विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में क्रीक लायन की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन ही बना सकी। काशी कैपिटल्स की जीत में सुंदरम दुबे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नाबाद 46 रन की शानदार पारी खेलने के साथ तीन कैच भी लपके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर काशी कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से सुंदरम दुबे ने नाबाद 46 रन बनाए। राहुल मिश्रा ने 37, सम्राट ने 33, आशुतोष ने 25, दिलीप ने 14 और विमलेश ने 10 रन का योगदान दिया। टीम के खाते में 33 अतिरिक्त रन भी जुड़े। काशी कैपिटल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 196 रन बनाए। क्रीक लायन की ओर से चंदन, जगदीश्वर, सुरेंद्र और रितेश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसन राय को एक सफलता मिली।
सुंदरम दुबे ने 46 रन बनाने के साथ तीन कैच लपके और बने मैन ऑफ द मैच : सुंदरम दुबे ने बल्लेबाजी में नाबाद 46 रन बनाने के साथ क्षेत्ररक्षण में भी शानदार प्रदर्शन किया और तीन कैच लपके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।