{"_id":"6821baba2efc9759fa0093e0","slug":"two-people-died-and-many-people-injured-in-road-accident-after-collision-bolero-and-auto-in-mau-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: बोलेरो चालक को आई झपकी, सामने आ रही ऑटो से हुई भिड़ंत, दो की मौत; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: बोलेरो चालक को आई झपकी, सामने आ रही ऑटो से हुई भिड़ंत, दो की मौत; कई घायल
Mon, 12 May 2025 02:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 May 2025 02:39 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा के पास सड़क हादसा हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा के पास बीती रात एक बोलेरो और सवारियों से भरी ऑटो में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ऑटो चालक और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मठिया टोला निवासी साहिल सोनकर पुत्र राजेंद्र सोनकर ऑटो चालक था। रविवार की देर रात वह मऊ स्टेशन से एक बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के फतनपुरा निवासी रामजतन यादव (38) पुत्र सीता यादव सहित अन्य पांच सवारियों को लेकर कोपागंज की ओर निकला था।
विज्ञापन
अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के खुंखुदवा के पास पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ से आ रहे बोलेरो से ऑटो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के समय दोनों वाहनों की गति बेहद तेज होने के चलते टक्कर होते ही दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: गाजीपुर में शिक्षक ने छात्र को दी तालीबानी सजा, लात- घूसों और डंडे से पीट- पीटकर किया घायल
बताया गया कि हादसा बोलेरो चालक के झपकी आने से हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने साहिल, रामजतन, सुनिता देवी, विनोद, यश को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान साहिल और रामजतन की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें; साहब माफ कर दीजिए: जेल जाने के डर से भागना चाहते थे बदमाश, पुलिस पर झोंकी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली