{"_id":"6afb564cb649134b530631ff","slug":"proposal-stalled-for-a-year-ai-cameras-could-not-be-installed-at-high-risk-corridors-and-critical-junctions-mau-news-c-295-1-mau1002-155131-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से प्रस्ताव पर ताला : हाई रिस्क कॉरिडोर, क्रिटिकल जंक्शन पर नहीं लग सके एआई कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से प्रस्ताव पर ताला : हाई रिस्क कॉरिडोर, क्रिटिकल जंक्शन पर नहीं लग सके एआई कैमरे
विज्ञापन
मऊ। सड़क हादसों पर लगाम लगाने और दुर्घटना के बाद भाग जाने वाले चालकों की पहचान के लिए मऊ यातायात पुलिस व पीडब्ल्यूडी की महत्वाकांक्षी योजना शासन की फाइलों में दबकर रह गई है। एक साल बीत जाने के बाद भी जिले के सात हाई रिस्क कॉरिडोर, क्रिटिकल जंक्शन पर एआई व स्पीड कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
नवंबर 2025 में मनाए गए यातायात माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों के आंकड़ों को देखते हुए यातायात विभाग और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की थी। इसके तहत जिले के सात प्रमुख ब्लैक स्पॉट को हाई रिस्क कॉरिडोर और व्यस्ततम बलिया मोड़ को क्रिटिकल जंक्शन के रूप में चिह्नित किए गए थे। उद्देश्य था कि इन संवेदनशील स्थानों पर आधुनिक निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए, ताकि हादसों के वास्तविक कारणों का पता चल सके और दुर्घटना कर भागने वाले वाहनों व आरोपियों की तत्काल पहचान हो सके। इसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर/एपीआर), नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एनवीआर), ओवरस्पीडिंग पकड़ने के लिए स्पीड कैमरा, चारों दिशाओं में घूमने वाले पीटीजेड कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कैमरे शामिल थे। अब एक बार फिर नवंबर का महीना आ गया है और यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम जस के तस हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि जब तक इन चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सख्त निगरानी और कैमरों की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक हादसों में कमी लाना मुश्किल है।
हर साल बढ़ रहे मौत के आंकड़े
2025 के नवंबर में यातायात माह के दौरान 32 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मौत हुई थी और 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। नवंबर 2024 में 40 सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई थी और 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी तरह नवंबर 2023 में 26 सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
कैमरे के लिए चिह्नित हाई रिस्क कॉरिडोर
सदर तहसील के भीटी और खुरहट हाई डेंसिटी कॉरिडोर चिह्नित किया गया था। बलिया मोड़ क्रिटिकल जंक्शन, मधुबन तहसील के कटघरा शंकर तिराहा, मुहम्मदाबाद गोहना में बड़ागांव, चलिसवां, हलीमाबाद, टड़वा जर्गर और सरहरा ब्लैक स्पॉट को हाई रिस्क कॉरिडोर चिह्नित किया गया था।
इस साल चिह्नित किए गए 24 ब्लैक स्पॉट
नेशनल हाईवे पर आजमगढ़ मोड़, बड़ागांव, बढ़ुआगोदाम, काछीकला, शहरोज, पिढ़वल मोड़, गोठा बाईपास, नई बाजार बाईपास, गढ़वा मोड़, रतनपुरा और खुरहट। स्टेट हाईवे पर सरसेना, सिरसा, मर्यादपुर और कटघराशंकर मोड़ चिह्नित हैं। अन्य जिला मार्गों पर शहर में सेल्फी पॉइंट से बलिया मोड़ तक, नरई बांध से गाजीपुर तिराहा तक, बकवल मोड़, रणवीरपुर, रस्तीपुर, सरवां, इंदारा, गंगऊपुर और धर्मसीपुर में ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं।
चार साल से लगातार चिह्नित होने वाले ब्लैक स्पॉट
बड़ागांव, बढ़ुआगोदाम, कटघराशंकर, गोठा बाईपास, बलिया मोड़, इंदारा और सरसेना को बीते चार साल (वर्ष 2022-23) से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। जबकि आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा से नरई बांध, रतनपुरा, गंगऊपुर और गढ़वा मोड़ को पहली बार ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।
अधिकारी बोले शासन से नहीं मिली मंजूरी
एआरटीओ सुहेल अहमद और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुदामा प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नजर रखने, कारण पता करने और आरोपी को पकड़ने के उद्देश्य से योजना का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसमें दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से सर्वे किया था। सबसे अधिक दुर्घटनाओं वाली जगहों को चिह्नित किया गया था। लेकिन शासन से मंजूरी नहीं मिल सकी है।