फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   teacher brutally beat up student and injured in Ghazipur

UP News: गाजीपुर में शिक्षक ने छात्र को दी तालीबानी सजा, लात- घूसों और डंडे से पीट- पीटकर किया घायल

Mon, 12 May 2025 02:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 May 2025 02:12 PM IST
सार

Ghazipur News : गाजीपुर जिले में प्रोनाउन के बारे में न बताने पर शिक्षक ने छात्र को तालीबानी सजा दी। लात- घूसों और डंडे से पीट- पीटकर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन
teacher brutally beat up student and injured in Ghazipur
शिक्षक की पिटाई से छात्र घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में प्रोनाउन के बारे में न बताने पर कक्षा चार के एक छात्र को निजी स्कूल के शिक्षक ने तालीबानी सजा दी है। डंडे से पीटकर प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया है। स्थिति यह है कि जगह- जगह खून जमने से नीले रंग के चकत्ते पड़े गए हैं। आरोप है कि दर्द से कराह रहे छात्र को देख जब परिजन शिकायत लेकर प्रधानाध्यापक के पास पहुंचे तो उन्हें भगा दिया और धमकी भी दी। पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दुर्खुशी गांव निवासी अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अंश सिंह डंडापुर स्थित निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। वह बीते 10 मई की सुबह करीब 9.45 बजे कक्षा में पढ़ रहा था। प्रताप घुघवा रुपनगर कानपुर निवासी शिक्षक जितेंद्र सिंह प्रोनाउन और उसके तहत आने वाले शब्दों के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra Accident: दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत, उड़े परखच्चे; एक युवक की मौत, दो मासूम समेत छह घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अंश सिंह नहीं बता पाया। ऐसे में शिक्षक जितेंद्र सिंह गाली देते हुए छात्र को डंडे और लात-घुसों से पटक कर पीटने लगा। शिक्षक ने बेहरमी की सारी हदें पार कर दी और छात्र के प्राइवेट पार्ट पर डंडे से वारकर घायल कर दिया। छुट्टी के बाद जब छात्र घर पहुंचा तो आपबीती परिजनों को बताई।

पीड़ित के दादा राजेंद्र सिंह ने बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर वह स्कूल में पहुंचे तो प्रधानाध्यापक धीरज सिंह ने शिकायत सुनने के बजाए भगा दिया और धमकी देने लगा। छात्र की तबीयत खराब होने से परिवार के लोग काफी परेशान हुए। 

इसे भी पढ़ें; साहब माफ कर दीजिए: जेल जाने के डर से भागना चाहते थे बदमाश, पुलिस पर झोंकी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि छात्र के पिता अशोक सिंह की तहरीर पर शिक्षक जितेंद्र सिंह और प्रधानाध्यापक धीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed