{"_id":"6afb5a6e8ddfacde8804bcd6","slug":"beautification-work-at-khakibaba-kuti-is-25-percent-complete-mau-news-c-295-1-mau1001-155138-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खाकीबाबा कुटी का सुंदरीकरण का काम 25 फीसदी हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खाकीबाबा कुटी का सुंदरीकरण का काम 25 फीसदी हुआ पूरा
विज्ञापन
चिरैयाकोट। मुहम्मदाबाद गोहना उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने सोमवार को मोलनापुर वार्ड स्थित ऐतिहासिक खाकीबाबा कुटी और रामजानकी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आर्थिक सहयोग से 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान, उपजिलाधिकारी ने पाया कि कुटी का सुंदरीकरण कार्य अभी केवल 25 फीसदी ही पूरा हुआ है। शेष कार्य अभी होना बाकी है। उन्होंने छठ पूजा के लिए साफ-सफाई और तालाब के चारों ओर व्रती महिलाओं की सुरक्षा हेतु घेराबंदी का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद, नगर अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने एक प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा पोखर के बीच बने कुएं के ऊपर स्थापित फव्वारा युक्त शंकर भगवान की थी। इस अवसर पर नगर पंचायत ईओ छोटेलाल तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
ऐतिहासिक खाकीबाबा कुटी के सुंदरीकरण के लिए नगर पंचायत को बंधन योजना के तहत 2 करोड़ 37 लाख रुपये दिए गए हैं। इसमें से 48 लाख रुपये पोखर के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे। 50 लाख रुपये पोखर की सीढ़ियों के कोनों पर बड़ी लाइटें और कुटी के चारों ओर 72 लाइटें लगाने के लिए हैं।
परियोजना में पोखर के चारों ओर पक्की सीढ़ी, कुटी की चहारदीवारी, पुजारी के लिए भवन निर्माण और लोगों के बैठने के लिए आरसीसी सीट बेंच का कार्य भी शामिल है। संवाद