{"_id":"643c3134f680760ab20f01f5","slug":"two-parties-clashed-in-mutual-dispute-case-filed-against-11-people-mau-news-c-20-1-157875-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के शहरोज गांव में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार शहरोज निवासी अमरनाथ यादव का अपने भाई रामनाथ यादव से पारिवारिक विवाद है। बीते शनिवार की शाम 6 बजे अमरनाथ ने बताया कि उसका लड़का सुमित खेत में खाद डालने जा रहा था। खेत के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद रामनाथ यादव, उसकी पत्नी मीरा देवी, लड़का शैलेष, पुत्रियां सोनाली तथा रुपाली ने उसे गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीट दिया।
मारपीट की सूचना किसी ने अमरनाथ को दी। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी उसके लड़के की पिटाई कर रहे हैं। जब बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने अमरनाथ, पत्नी बुच्ची देवी, लड़के अमित और लड़की अंजली को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं रामनाथ यादव ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को शाम 6 बजे घर पहंुचे, जहां अपने बेटे से मारपीट के मामले में उसने अपने भतीजे सुमित से इसकी वजह पूछी।
इस बात से नाराज अमरनाथ, उसकी पत्नी बुच्ची देवी, लड़का अमित, सुमित, लड़की अंजली तथा एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट दिया। बीचबचाव करने में उसकी पत्नी मीरा, शैलेष, रुपाली को आरोपियों ने मारापीटा। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर पर एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष से छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।