{"_id":"66329776a851502fc50bb5e4","slug":"two-jumbo-coolers-installed-in-opd-of-district-hospital-mau-news-c-295-1-mau1003-112118-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला अस्पताल की ओपीडी में लगा दो जंबो कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला अस्पताल की ओपीडी में लगा दो जंबो कूलर
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ओपीडी हॉल में दो जंबो कूलर लगाए गए हैं। इसके साथ ट्रामा विंग के साथ पीआईसीयू में दो वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन की इस पहल से जंबो कूलर और वाटर कूलर के लगने से दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अब दोनों ही वार्ड में आने वाले मरीजों को शुद्ध और शीतल पेयजल के लिए अन्य वार्ड में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अभी तक जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का ठंडा पानी और गर्मी से निजात के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी होती थी। मरीजों को ठंडे पानी के लिए इमरजेंसी के पास जाना पड़ता था। अब अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। ओपीडी के हॉल में पर्ची काउंटर के पास लेकर दूसरी तरफ हॉल में दो नए जंबो कूलर लगाए गए हैं। ट्रामा विंग में रोजाना 250 मरीज आते हैं। वहीं पीआईसीयू में छोटे बच्चों का उपचार होता है। इस वार्ड में भर्ती बच्चों के उपचार के दौरान एक तीमारदार को रहना आवश्यक होता है।
ट्रामा विंग के साथ पीआइसीयू वार्ड में दो वाटर कूलर और ओपीडी हॉल में दो जंबो कूलर लगाए गए हैं। इससे शीतल जल के साथ गर्मी से निजात मिलेगी। आवश्यक होने पर आने वाले दिनों में वाटर कूलर लगाने के साथ अन्य व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. धनंजय कुमार,सीएमएस