{"_id":"60a3ede38ebc3e583b354be6","slug":"two-communities-came-face-to-face-with-old-rivalry-mau-news-vns590141956","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय हुए आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय हुए आमने सामने
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय कस्बा के मोहल्ला हकीमपुरा में सोमवार की देर रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। रात में तो मुहल्ले के संभ्रांत लोगों के बीच बचाव करने पर मामला को शांत हो गया। लेकिन मंगलवार की सुबह एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के तीन लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल युवक की तहरीर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कसबा के मुहल्ला हकीमपुरा में सोमवार की बीती रात्रि दो समुदायों के युवकों के बीच मारपीट हो गई थी लेकिन मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों द्वारा दोनों पक्ष के युवकों को समझा बुझाकर किसी प्रकार मामला शांत करा दिया। मंगलवार की सुबह मोहल्ले के चंदन, जनार्दन और विशाल शौच के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के ही टाइगर, नोमान, लप्पू और तुफैल तीनों से छींटाकशीं करने लगे। चंदन ,जनार्दन और विशाल ने विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडों से तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। चंदन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीन आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं एक आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।