फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two businessmen were robbed of 65 thousand

दो व्यवसायियों से हुई 65 हजार की लूट

Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen were robbed of 65 thousand
 मधुबन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की रात असलहाधारी बाइक सवार दो बदमाशों ने दो व्यवसायियों को आतंकित कर 65 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश व्यापारियों को लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के इस हरकत से आस पास के लोगों में भी दहशत है। मौके पर सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन



मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रकाश जायसवाल का थोक का कारोबार है। बिस्कि ट, नमकीन आदि की छोटे-छोटे दुकानों पर अपने वाहन से सप्लाई करते हैं।


 मंगलवार को इनका सेल्समैन गुड़उू एवं इनका चालक सूरजपुर सप्लाई करने के लिए गया था। अभी वह सूरजपुर स्थित एक शिवमंदिर के समीप दुकान पर माल देकर पैसा ले रहा था कि इसी बीच एक बदमाश काउंटर के अंदर कुछ सामान का भाव मोल करते हुए अंदर घुस गया और सेल्समैन को तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन



 इस दौरान सेल्समैन के पास रखे वसूली के 14 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। एक बदमाश पहले से ही बाइक खड़ा किया था जब कि दूसरा घटना को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना के बाद दूकानदार और सेल्समैन हक्का बक्का हो गए। बदमाश मोबाईल की बैटरी भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी घटना कुछ ही देर बाद बदमाशों ने सूरजपुर से तीन किलोमीटर दूर चोरहापुल के समीप सुनसान स्थान पर एक कंपनी के बिस्किट बेचने वाले सेल्समैन के पिकअप को ओवरटेक कर उसे रुकवाया लिया।


 इस दौरान सेल्समैन सुनील गुप्ता को तमंचा सटाकर उसके पास से 51 हजार रुपये वसूली का लूट लिए और फरार हो गए। इन घटनाओं से  लोगों में दहशत है।


घटना के बाद दोनों स्थानों पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कहा कि जल्दी पकड़े जाएंगे अपराधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed