फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck hits bike carrying a young man and his friend; both die

Mau News: आजमगढ़-मऊ मार्ग पर टक्कर में बस क्षतिग्रस्त

Sat, 19 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike carrying a young man and his friend; both die
मृतक स्वागत राजभर की फाइल फोटो
वलीदपुर। आजमगढ़-मऊ मार्ग पर शुक्रवार को दो बसों की टक्कर हो गई। मऊ डिपो की बस को ओवरटेक करते समय आजमगढ़ डिपो की बस ने साइड से टक्कर मारी। इस हादसे में मऊ डिपो की बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

यह घटना मुहम्मदाबाद गोहना के जमालपुर मोहल्ले में प्रेमा नर्सिंग होम के पास हुई। मऊ डिपो की बस यात्रियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। पीछे से आ रही आजमगढ़ डिपो की बस ने आगे निकलने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान दोनों बसों के बीच साइड से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

चालक ने बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करते समय बसों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। टक्कर मारने वाली बस का पीछा कर उसे मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौराहे पर रोका गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ डिपो की बस लगभग बीस मिनट बाद आजमगढ़ रवाना हुई। इसपरिवहन विभाग के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई है। विभागीय स्तर पर बसों की क्षति का आकलन किया जा रहा है। मोहम्मदाबाद कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिवहन निगम को देकर जांच की जा रही है। संवाद

मृतक स्वागत राजभर की फाइल फोटो

मृतक स्वागत राजभर की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed