फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tribute

डॉ. कलाम की सीख जीवन में उतारें बच्चे

Wed, 29 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 29 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tribute
भारतरत्न मिसाइल मैन एवं पूूर्व राष्ट्रपति डॉ.  एपीजे अब्दुल कलाम को जनपद में विभिन्न संगठनों, स्कूलों, कालेजों में भारी मन से श्रद्धांजलि दी गई। निधन से शोक में मंगलवार को सभी स्कूल, कालेज बंद रहे। उनके निधन पर पूरे देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। मंगलवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों  पर राष्ट्रीयध्वज को शोक में झुकाया गया।
विज्ञापन



नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में शोकसभा कर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने बच्चों को उनके जीवन की महत्ता को बताते हुए डॉ. कलाम की सीख जीवन में उतारने की नसीहत दी। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि हम सबको उनके जीवन के गुणों को आत्मसात करना चाहिए। नगर स्थित किड्स केयर इंटरनेेशनल स्कूल में विद्यालय परिवार, छात्र छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन



दारुल हदीस इंटर कालेज में उनके निधन पर शोक प्रकट किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक प्रकट किया। जिला संयोजक अविनाश शर्मा ने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति बनाने में कलाम साहब का विशेष योगदान था। इस दौरान सुनील सिंह, आदित्य गांधी, ओमप्रकाश, श्याम भारद्वाज, अनुज सिंह, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन में शोक प्रकट किया। प्रधानाचार्य  देवभाष्कर तिवारी, जिलाध्यक्ष जयनारायण द्विवेदी, रामलखन यादव, दीनदयाल राय, चंद्रधर राय आदि मौजूद थे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट पर चल रहा अपना धरना दूसरे दिन स्थगित कर डॉ. कलाम के निधन पर शोक प्रकट किया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इसी तरह उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा लोहिया वाहिनी ने पार्टी कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया। संजय चौधरी सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे। नदवासराय संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइलमैन के निधन पर शोक प्रकट किया गया।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। कोपागंज संवाददाता के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कस्बा स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर पर शोकसभा में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।


घोसी संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कस्बा स्थित एक पदाधिकारी के आवास पर बैठक कर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रानीपुर संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय खुरहट, महर्षि बाबा लोदी दास महाविद्यालय ,खानपुर तेंदुली स्थित बीआरएस स्कूल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को शोक व्यक्त किया।


उधर, नगर के बुनकर कालोनी स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर डा. कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी ने की।



इस दौरान राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि कलाम साहब एक महान वैज्ञानिक, देशभक्त, व कर्तव्यनिष्ठ सही मायने में भारत के वीर सपूत थे। इसमें रामजपित पांडेय, नन्दकिशोर सिंह, रामचन्द्रर राय, उमाशंकर सिंह,वीरेंद्र चौहान, राजमंगल यादव, उमेश सिंह, नसीम बेलाली, हरिनारायण राम, शशिकांत राय, शैलेश, दहारी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed