फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burnt six times in three months due to overload, villagers protested

Mau News: ओवरलोड से तीन महीने में छह बार जला ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt six times in three months due to overload, villagers protested
अमिला। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर गुरुवार को पिउवा ताल दलित बस्ती में आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि अधिक लोड होने के बाद भी यहां ट्रांसफाॅर्मर कम लोड का लगाया जा रहा है जिससे बीते तीन माह में छह बार ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिवबचन,चंद्रकांत,नगीना,अशोक कुमार,प्रदीप कुमार,पंकज,दौलत,गुलाबी देवी,राधिका देवी,विद्या देवी और तेतरी देवी ने बताया कि बिजली निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के पिउवा ताल दलित बस्ती के दर्जनों परिवार तीन माह से भुगत रहे हैं। अब तक कुल छह ट्रांसफाॅर्मर जला हैं, लेकिन विभाग की नींद अब तक नहीं टूटी है।
विज्ञापन

बताया को 10 ट्यूबवेल और 60 घरेलू कनेक्शन वाले इलाके में आवश्यकता अनुसार 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाना चाहिए, लेकिन विभाग बार-बार केवल 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भेज रहा है। ओवरलोड के चलते हर बार नया ट्रांसफाॅर्मर एक-दो दिन में जल जा रहा है, जिससे न सिर्फ ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है बल्कि विभागीय राजस्व को भी भारी क्षति पहुंच रही है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित क्षमता वाला ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed