फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tragic accident Two including pregnant woman died trailer hit brakes two bikes collided young man critical

मऊ में दर्दनाक हादसा : गर्भवती समेत 2 महिलाओं की मौत, ट्रेलर ने अचानक मारा था ब्रेक, दो बाइक टकराई; युवक गंभीर

Sat, 02 Nov 2024 03:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:27 PM IST
सार

Mau News : हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हलधरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बारे में पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Tragic accident Two including pregnant woman died trailer hit brakes two bikes collided young man critical
दर्दनाक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर बाजार में शनिवार की दोपहर बारह बजे तेज गति से मऊ से बलिया की ओर जा रहे ट्रेलर चालक ने मोड़ पर लापरवाही दिखाते हुए अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे ट्रेलर का पिछला हिस्सा यानी ट्राला घूम कर पूरी सड़क के बीचोबीच आ गया और सामने से आ रहे दो बाइक उसकी जद में आ गए।

विज्ञापन




हादसे में एक बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत एक महिला गर्भवती है, जो अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मऊ आ रही थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बलिया जिले के चनवार निवासी बबिता (36) पत्नी शैलेष और फूलमती जो रिश्ते में मां-बेटी हैं। बबिता गर्भवती थी, जिसका जांच कराने को लेकर फूलमती शनिवार को भूपेंद्र (28) के साथ एक ही बाइक से अल्ट्रासाउंड कराने और डॉक्टर को दिखाने के लिए मऊ आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
वह हलधरपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर बाजार पहुंचे थे कि सामने से बेहद तेज गती से आ रहे ट्रेलर चालक ने मोड़ पर अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रेलर का ट्राला जो ट्रेलर के पीछे था वह पूरी गती से अचानक घूम गया।

अचानक हुए इस घटनाक्रम को जब तक सामने से आ रहे भूपेंद्र के साथ एक ओर बाइक चालक पप्पू समझ पाते दोनों बाइक सहित ट्राला से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सवार बबिता और फूलमती दोनों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दूसरा बाइक पप्पू भी घायल हो गया।

हलधरपुर थाना से महज तीस मीटर की दूरी पर यह हादसे होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को एसओ हलधरपुर जगदीश विश्वकर्मा द्वारा रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, पुलिस ने हादसे में मृत-मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ घटना के बाद भाग रहे आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed