फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders took procession

कारोबारियों ने निकाला जुलूस

Thu, 17 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 17 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traders took procession
कारोबारियों ने निकाला जुलूस
 केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंदी गुरुवार को जारी रही। संयुक्त व्यापार मंडल तथा स्वर्ण व्यवसायी संघर्ष समिति के जनपद बंद का आह्वान का नगर सहित जिले में बंदी का आंशिक असर रहा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा सराफा व्यवसायियों ने मोटरसाइकल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

 

वहीं दोहरीघाट में सर्राफा व्यवसायियों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका।  जुलूस मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, सिंधी कालोनी, बाल निकेतन, भीटी, सहादतपुरा होते हुए गाजीपुर तिराहा तक गया। इसके बाद गाजीपुर तिराहा से पुन: सदर बाजार होते हुए संस्कृत पाठशाला पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।  

विज्ञापन


इस मौके पर संघर्ष समिति के जिला महामंत्री मनीष सर्राफ ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी सही है तो गुजरात के  तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया था। सन 2012 में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। संयोजक उदय प्रताप सर्राफ ने केंद्र सरकार को कोसते हुए वित्त मंत्री को संवेदन शून्य कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारी नेता कमरुज्ज्मा, अजय साहू, गोपाल कृष्ण बरनवाल, इशरत इकबाल लारी, रामगोपाल वर्मा आदि शामिल थे। दोहरीघाट में सराफा व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन बंदी गुरुवार को जारी रही। गुरुवार को सर्राफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण किया। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed