फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders Day should be declared on September 3

तीन सितंबर को घोषित किया जाए व्यापारी दिवस

Fri, 15 Jul 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Traders Day should be declared on September 3
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। व्यापारियों के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान को बचाने के लिए सतत प्रयास किया जाएगा। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का किसी भी प्रकार से शोषण और उत्पीड़न न हो, इसके लिए यथासंभव कठोर से कठोर कदम उठाए जाएंगे। कहा कि तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए क्योंकि देश में किसान दिवस, महिला दिवस, बाल दिवस सहित सैकड़ों दिनों को स्मरणीय बनाने के लिए घोषणा की गई है। इसी तर्ज पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस को भी व्यापारी दिवस के रूप में घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द से जल्द मजबूत हो इसके लिए हमें स्वदेशी सामान खरीदना चाहिए तथा स्वदेशी सामानों का ही विक्रय भी करना चाहिए जिससे कि देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। कहा कि व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से प्रदेश सरकार को सम्मानित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ व्यापारियों को पेंशन की सुविधा भी सरकार को देना चाहिए। इस दौरानअजहर कमाल फैजी, महातम यादव, हरिशंकर गुप्ता, हाजी अनवर अली, हरीश चंद्र मद्धेशिया, नीरज अग्निवेश, रोशन लाल, नियाज अहमद, दिलीप कुमार मद्धेशिया, अनिल शर्मा, ध्रुव नारायण, इफ्तेखार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed