फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders agitated due to slow construction of forelane

फोरलेन निर्माण की धीमी गति से होने से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Traders agitated due to slow construction of forelane
मऊ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन निर्माण कार्य धीमी गति से होने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बढुआगोदाम बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे एसआई ऐके आजाद ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फोरलेन का निर्माण अधूरा पड़ा है। हाईवे पर जगह-जगह मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिससे धूल उड़ने से आसपास के लोग परेशान हैं। इससे लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे है जिससे लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नवंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन दूसरी बार तय की गई डेडलाइन भी बीत गई और निर्माण अधूरा ही रह गया। फोरलेन का निर्माण अधूरा होने के चलते बढुआ गोदाम, ताजोपुर, नसीरपुर, कहिनौर, कोटवां, सरयांरघुनाथपुर सहित दर्जनों गांवों और राहगीरों के अलावा आस पास के क्षेत्रों के लोग धूल गुबार से परेशान हैं। कई बार एनएचआई के अधिकारियों से शिकायत कीगई लेकिन समस्या दूर नहीं की गई। प्रदर्शन में विजय सिंह, जगन्नाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed