फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Today two women heads who have made the village shine will be honored in Delhi

Mau News: आज दिल्ली में सम्मानित होंगी गांव को चमकाने वाली दो महिला प्रधान

Sat, 08 Mar 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Today two women heads who have made the village shine will be honored in Delhi
मऊ। शासन से मिली सुविधाओं से अपने अपने गांवों को विकास कार्यों से चमकाने वाली जिले की दो महिला प्रधान शनिवार को नई दिल्ली में सम्मानित की जाएंगी। महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर भारत सरकार ने विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है।
विज्ञापन

पूरे देश से ऐसी महिलाओं को वहां सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विकास कार्यों से गांव को बेहतर बनाया है। भारत सरकार ने जिले के फतहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत कमलसागर की महिला प्रधान कविता और रानीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नसीरपुर की प्रधान नीलम मिश्रा को दिल्ली पहुंचने के लिए न्योता भेजा था।
विज्ञापन

नासिरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान नीलम मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए उन्हें पहले भी ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। बीते साल भी पंचायतीराज विभाग द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर, खेल मैदान, प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक मिलन केंद्र, पिच रोड, आरसीसी और इंटरलॉकिंग आदि विकास कार्य बेहतरीन तरीके से कराया है। बताया कि उनका वर्तमान लक्ष्य गांव के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना है।

कमलसागर की प्रधान कविता ने बताया कि पंचायत सहायक न रहने के बाद भी विकास कार्य रुके नहीं निरंतर कराती रहीं। गांव में संपर्क मार्ग, सामुदायिक शौचालय सहित स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सभी कार्य कराकर गांव को ओडीएफ प्लस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed