फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Today the idols of the mother will come in the pandal

आज पंडाल में आ जाएंगी मां की प्रतिमाएं

Fri, 30 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Today the idols of the mother will come in the pandal
नगर के मिर्जाहादीपुरा में मां दुर्गा पूजा के लिए बनाया गया आकर्षक पंडाल।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पंडाल निर्माण कराने में दिन रात जुटे हैं। शनिवार को जिले के 357 दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो जाएंगी। मूर्तिकार भी मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे रहे। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पंडालों के निर्माण की कवायद तेज है। शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी में 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबादगोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर मेें 30 सहित जिले में 357 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। नगर क्षेत्र स्थित पंडालों में शनिवार को मां की प्रतिमाएं पहुंच जाएंगी। लेकिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रविवार तक रुकना पड़ेगा। क्योंकि सप्तमी के दिन रविवार को मां के दर्शन होंगे। ऐसे में दुर्गा पूजा को खास बनाने के लिए नगर के विभिन्न दुर्गा पूजन समितियों के पदाधिकारी दुर्गा पंडालों को सजाने संवारने मं लगे रहे। दुर्गा पूजा समिति के जिलाध्यक्ष श्याम करन राय ने बताया कि शनिवार को दुर्गा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं पहुंच जाएंगी। कई दुर्गा पंडालों में रविवार की शाम दुर्गा प्रतिमाओं का पट खुलेगा। जबकि कई पंडालों में सोमवार को भी दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलेंगे।

नगर के संस्कृत पाठशाला पर मां दुर्गा पूजा के लिए बनाया गया आकर्षक पंडाल।संवाद

नगर के संस्कृत पाठशाला पर मां दुर्गा पूजा के लिए बनाया गया आकर्षक पंडाल।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed