फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three Nagar Panchayats selected in ODF Plus Plus, disappointment to seven Nagar Panchayats including Municipality

Mau News: तीन नगर पंचायतें ओडीएफ प्लस प्लस में चयनित, नगरपालिका सहित सात नगर पंचायतों को मायूसी

Sun, 07 Jan 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three Nagar Panchayats selected in ODF Plus Plus, disappointment to seven Nagar Panchayats including Municipality
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के तहत तीन नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस-प्लस में चुना गया है। नगरपालिका सहित सात नगर पंचायतों को झटका लगा है। इसे ओडीएफ प्लस प्लस की सूची में स्थान नहीं मिल सका है। पिछले महीने शासन स्तर से आई टीम ने जिले की एक नगरपालिका सहित 10 नगर पंचायतों में सर्वे कर जमीनी हकीकत देखी थी। इस दौरान टीम ने सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों, खुले में शौचमुक्त की जांच की गई थी। शनिवार को शासन से जारी जारी में जनपद के तीन नगर पंचायतों को ओडीएफ प्लस-प्लस में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस-प्लस में शामिल होने के सामुदायिक शौचालय पर सारी व्यवस्थाएं परिपूर्ण होनी चाहिए। इसमें शामिल होने के लिए कुल 20 से अधिक मानक को पूरा करना पड़ता है। 116 वर्ग किमी में फैली मऊ नगरपालिका में 45 वार्ड की आबादी तीन लाख 44 हजार है। इसके साथ ही दोहरीघाट, अमिला, घोसी, कोपागंज, अदरी, मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर, चिरैयाकोट, मधुबन, कुर्थीजाफरपुर सहित 10 नगर पंचायतें है। लखनऊ से आई टीम ने नगरपालिका और नगर पंचायतों में सर्वे किया था। टीमें ने शौचालयों में हवा, पानी, बिजली, सेप्टि टैंक, साफ-सफाई, वाल पेंटिंग, दरवाजा, कुंडी, शौचालय पर गमले की स्थित, इंडिकेटर आदि सहित विभिन्न बिदुओं की जांच हुई थी। ये सब मानक पूरा करने के बाद दोहरीघाट, अमिला, अदरी नगर पंचायतों को ओडीएफ प्लस प्लस में शामिल किया गया है। जबकि नगरपालिका सहित सात नगर पंचायतों को मायूसी मिली है। ओडीएफ प्लस प्लस में शामिल होने के लिए सामुदायिक शौचालय को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन


क्या है ओडीएफ प्लस
मऊ। ओडीएफ प्लस यानी ऐसी नगर पंचायत जहां खुले में शौच पर पूर्ण पाबंदी हो, सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था हो। जहां पर केयरटेकर की तैनाती, समय समय पर उसकी मरम्मत कार्य कराया जाए। डेंटिंग पेंटिंग सुसज्जित हो सहित अन्य व्यवस्थाएं होनी चाहिए। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना था कि नगर पंचायत दोहरीघाट, अमिला, अदरी को ओडीएफ प्लस प्लस में शामिल किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर शहर, गांव को स्वच्छ रखने की निरंतर कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, लोगों को जागरुक भी किया जाता है। बताया कि नगरपालिका में एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार हो गया है। कूड़ा निस्तारण प्लांट जल्द ही चालू हो जाएगा। अगली बार ओडीएफ प्लस प्लस तथा जीएफसी के लिए अप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed