फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three liquor shops suspended, sealed

शराब की तीन दुकानें निलंबित, सील

Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three liquor shops suspended, sealed
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग तीन स्थानों पर संचालित शराब की तीन दुकानों के लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया गया है। डीएम के आदेश पर तीनों दुकानों को शुक्रवार की शाम को निलंबित कर दिया गया। तीनों दुकानों को शाम को ही सील कर दिया गया। घोसी चीनी मिल के पास बनगांवां के निकट देसी शराब की दुकान संचालित है। इसके अनुज्ञापी बनियापार गांव निवासी राज मंगल यादव हैं। जबकि पिढ़वल मोड़ पर बियर की एक दुकान है जिसके अनुज्ञापी बनियापार निवासी राज नारायण यादव हैं। इन दोनों दुकानों को लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जबकि दोहरीघाट में रामपुर धनौली के पास विदेशी शराब की लाइसेंसी दुकान को भी निलंबित करके सील कर दिया गया।इसके अनुज्ञापी कृष्णकांत सिंह पर आरोप है कि विदेशी मदिरा की दुकान का लाइसेंस लेने के लिए लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया। तीनों दुकानों को आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार मौर्य शाम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed