फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three have won Corona, 127 out of 275 patients are fine

तीन ने जीता कोरोना से जंग, 275 में 127 मरीज हो चुके हैं ठीक

Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three have won Corona, 127 out of 275 patients are fine
मऊ। बुधवार की दोपहर बीएचयू से आई 261 जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसमें कोविड अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस किया। बुधवार को तीन मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होने से कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 127 हो गई है। बरवक्त जिले में 145 सक्रिय मरीज है। जिनका उपचार कोविड अस्पताल परदहां और बापू आयुर्वेदिक अस्पताल में चल रहा। जबकि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 275 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह बीएचयू से 261 रिपोर्ट मिली। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली। इन रिपोर्ट में कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। बोले कि जिले में बुधवार तक मिले कुल 275 मरीजों में 127 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 145 मरीजों का उपचार चल रहा हैं, वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद मिली हैं। बताया कि बीते मंगलवार को 293 संदिग्धों का सैंपल भेजा गया हैं। बोले कि अब तक 10705 संदिग्ध का सैंपल भेजा गया है। इसमें 9185 की रिपोर्ट मिली है। बोले कि इसमें 8923रिपोर्ट निगेटिव हैं, जबकि 1520 की रिपोर्ट आना शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed