फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three accused of murder surrender

हत्या के तीन आरोपियों ने किया समर्पण

Wed, 23 Dec 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Three accused of murder surrender
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव निवासी प्रधानपति शैलेंद्र यादव की हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम विनोद शर्मा ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी मुरली सिंह और गोपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह और सत्यम सिंह पुत्र गोपाल सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम गांव के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने बढुआ गोदाम गांव निवासी जमुना गुप्ता पुत्र नेऊर गुप्ता और सरया रघुनाथपुर गांव निवासी सूर्यभान यादव पुत्र हरिनारायण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। बता दें कि 18 दिसंबर को बढुआ गोदाम गांव निवासी प्रधान पति शैलेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाबत रामकरन यादव पुत्र राम लगन यादव की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed