फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three accused arrested for duping a woman by posing as a fake Crime Branch incharge

Mau News: क्राइम ब्रांच का फर्जी प्रभारी बनकर महिला से ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for duping a woman by posing as a fake Crime Branch incharge
लाखीपुर के फोरलेन के पास से पुलिस ने रविवार की रात क्राइम ब्रांच का फर्जी प्रभारी बनकर महिला से ठगी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव निवासी विधवा उर्मिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। रघौली गांव निवासी उर्मिला देवी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते एक अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बताते हुए उर्मिला देवी के खिलाफ तहरीर मिलने और जांच कर जेल भेजने की बात कही। फोन कटने के कुछ देर बाद गांव निवासी कमलेश राजभर वहां पहुंचा और बोला कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी से उसकी अच्छी पहचान है। बात करके मामला रफा दफा करा दूंगा। इसके लिए दो लाख रुपये की मांग की। जिसपर उर्मिला ने एक लाख जेठानी से लिए और खेत गिरवी रखकर उसे दो लाख रुपये दे दिए। घोसी कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच में रघौली गांव निवासी कमलेश राजभर के साथ ठगी के मामले में दादनपुर अहिरौली निवासी संदीप कुमार राजभर और माछिल जमीन माछिल निवासी संदीप राजभर का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात 9.30 बजे लाखीपुर के पास फोरलेन पर यात्री प्रतीक्षालय के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से ठगी के एक लाख रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed