{"_id":"5f42a41a8ebc3e3ce9152510","slug":"thieves-took-away-millions-of-goods-from-two-different-houses-mau-news-vns543042414","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो अलग-अलग घरों से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो अलग-अलग घरों से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के कोलुहा एंव उससे सटे चकविलयत गांव में शनिवार की रात बेखौफ़ चोरों ने दो अलग अलग घरों को निशाना बनाया और नगदी सहित लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया । 112 डायल पर दोनों स्थानों पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही।
ग्राम कोलुहा निवासी अखिलेश मौर्य पुत्र स्व. राम अवध मौर्य के मकान के पिछले दरवाजे को खोल घुसे चोर कमरे में रखे बॉक्स सहित दो मोबाइल उठा ले गए। गृह स्वामी के अनुसार उक्त बॉक्स में एक लाख 12 हजार नगदी सहित सोने की बाली, कान का झाला, झुमका, तीन मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, नथिया, मांगटीका, लॉकेट, पायल आदि सहित करीब चार लाख के जेवर थे।
रविवार की सुबह चुराया गया बॉक्स घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला जिसमें रखे कपड़ों को तो चोरों ने छोड़ दिया था और नगदी एंव जेवर लेकर गायब हो गए थे। गृह स्वामी का टेंट का कारोबार है और उसी मकान में सजावट संबंधित लाखों के सामान रखे थे। मगर चोरों ने उसे हाथ भी नहीं लगाया ।घटना के समय परिवार के सभी लोग उसी मकान में सोए हुए थे । वहीं सटे गांव चकविलयत के सजनू राजभर पुत्र विकाऊ राजभर के कच्चे मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया एंव कमरे में रखे दो बॉक्स और एक अटैची उठा ले गए। जिसमें रखे पांच हजार नगदी सहित करीब 70 हजार के जेवर को चुरा बॉक्स एंव अटैची को घर से दो सौ मीटर दूर खेत में फेंक दिया। घटना के समय बारिश के कारण कच्चे मकान के गिरने के भय से परिवार के लोग बगल के मकान के बरामदे में सोए थे। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर यह परिवार इस चोरी से काफी आहत हैं।