{"_id":"60f319528ebc3e6d6870453f","slug":"thieves-stole-thousands-of-goods-by-putting-masks-in-two-shops-mau-news-vns601020644","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया हजारों का समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया हजारों का समान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महज 250 मीटर की दूरी पर रानीपुर बाजार स्थित दो दुकानों मे नकब लगाकर शुक्रवार की रात चोरों ने हजारों का सामान समेट ले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। उधर रानीपुर थाने से महज कुछ दूरी पर चोरी की घटना को लेकर पूरे बाजार में चर्चा होती रही।
रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी दीपक गुप्ता की इलेक्ट्रानिक की दुकान रानीपुर बाजार में है। वहीं रानीपुर निवासी रामप्रसाद चौहान की भी रानीपुर बाजार में ही किराने की दुकान में है। शुक्रवार की शाम रोजाना की भांति दुकान बंद कर दोनों अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह जब दोनों दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो पाया कि दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगा हुआ है। चोरों ने दीपक की दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी तथा करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान तो रामप्रसाद की दुकान से एक हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए थे।
रानीपुर थाना से महज 250 की दूरी पर चोरी की जानकारी मिलने पर एसओ अखिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। इस बाबत एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि घटना को लेकर तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।