फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves set a liquor shop on fire after drinking beer 100 meters away from the police station

Mau News: थाने से 100 मीटर दूर चोरों ने बीयर पीने के बाद शराब की दुकान में लगाई आग

Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves set a liquor shop on fire after drinking beer 100 meters away from the police station
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली रामपुर बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने मधुबन बेल्थरा मार्ग पर स्थित एक बीयर की दुकान में घुसकर बीयर पीने के साथ ही पेटी में रखा बीयर भी उठा ले गए।
विज्ञापन

वहीं बगल में एक शराब की दुकान में सेंध लगाकर घुसने के बाद कैश बाक्स में रखा नगदी लेने के बाद दुकान में आग लगा दी।
दुकानदार ने बताया कि चोरी के साथ आग लगने से करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बीयर की दुकान में कटरैन को तोड़कर घुसे चोरों ने करीब छह हजार की बीयर पीने के साथ पेटी में रखा बीयर उठा ले गए। वहीं बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगा कर करीब 56 हजार नगदी लेकर बाहर निकलने के बाद शराब की दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात की घटना के बाद भोर में जानकारी होने के बाद आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। फाॅरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया।

बीयर की दुकान के मालिक अनुपमा और अंग्रेजी शराब के दुकानदार राम शंकर यादव ने तहरीर दी है। शराब के दुकानदार राम शंकर ने बताया कि बताया कि नगदी की चोरी के साथ दुकान में आग लगने से करीब दस लाख रुपये का सामन जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed