फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves entered seven houses

Mau News: सात घरों में घुसे चोर, 50 लाख के आभूषण व नकदी ले गए, दूध-मक्खन भी खाया

Tue, 12 Sep 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered seven houses
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी गांव में सोमवार की रात चोरों ने सात घरों में चोरी का प्रयास किया, वे चार घरों में चोरी करने में सफल रहे। यहां से 50 लाख रुपये के आभूषण व नकदी ले समेट ले गए। जबकि तीन घरों में चोरी न कर पाने पर घर में रखा दूध- मक्खन खा गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर फॉरेसिंक टीम के साथ हलधरपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ हलधरपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार पिंडोहरी ग्राम पंचायत निवासी सुनील सिंह ने बताया कि वह और उसके परिजन भोजन करने के बाद सोने चले गए।
विज्ञापन

देर रात घर के पीछे से चार दिवारी के सहारे अंदर घुसे और घर की अलमारी का लॉक तोड़कर दो सोने के हार, एक मारवाड़ी हार, चार कंगन, दो सिकरी, चार कनफूल, छह अंगूठी, दो नथिया, दो मांग टीका, दो मारवाड़ी अंगूठी, चांदी का पायल चार, चांदी के आठ सिक्के, एक पर्स में रखा 2000 नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने दिनेश सिंह के घर से सोने का हार, मांग टीका , सोने की चूड़ी, सिकरी और 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तारकेश्वर सिंह ने एक अंगूठी, एक सोने का चेन, चांदी की हसुली, पेटी के साथ वशिष्ठ नारायण राजभर के घर से दो कान का कुंडल, एक झुमका, दो अंगूठी, दो नथिया, एक पैजनी एवं चार पायल उठा ले गए।
वहीं चोरों ने विजयकांत सिंह, निर्भय सिंह के यहां चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ मधुबन अभय सिंह जांच में जुटे हैं। सीओ मधुबन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, टीम गठित कर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्व प्रधान के घर में रखा तीन लीटर दूध पी गए चोर
चोरी करने वाले चोर कितने निश्चिंत होकर चोरी कर रहे थे उन्हें किसी प्रकार का कोई भय नहीं था। चोरों ने सुनील सिंह के घर रखी कहतरी का दही खाया तो वहीं तारकेश्वर सिंह के घर फ्रिज में रखा मक्खन भी निकाल कर खाए। पीएसी जवान दिनेश सिंह के यहां फ्रिज में रखा बोतल का पानी निकाल कर पीए और वही रखा बिस्किट का पैकेट भी खा गए।

वहीं पूर्व प्रधान विजयकांत सिंह के यहां रखा लगभग तीन लीटर दूध भी चोर पी गए। लोग चर्चा कर रहे हैं कि चोर हथियारों से लैस रहे होंगे तभी इतना निश्चिंत होकर चोरी भी की और घरों में रखा सामान खाए पाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed