फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be an election battle between 28 candidates in Ghosi, two EVMs will be installed at every booth

Mau News: घोसी में 28 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग, हर बूथ पर लगेगी दो ईवीएम

Sat, 18 May 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
There will be an election battle between 28 candidates in Ghosi, two EVMs will be installed at every booth
मऊ। सातवें चरण में घोसी लोकसभा क्षेत्र में कुल 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नामांकन पत्रों की जांच में 29 नामांकन पत्र वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी चंदन चौहान ने अपना नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। जिसमें 19 राजनीतिक दल और नौ निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से आवंटित चुनाव चिह्न में बालकृष्ण चौहान को बसपा का चुनाव चिह्न हाथी, राजीव कुमार राय समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल, अरविंद राजभर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का चुनाव चिह्न छड़ी, रामनरेश यादव जन राज्य पार्टी का चुनाव चिह्न सीटी, प्रेमचंद प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का चुनाव चिह्न गन्ना किसान, विजय सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव चिह्न बैटरी टॉर्च, विनोद कुमार राय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का चुनाव चिह्न हसिया और बाल, लीलावती राजभर मूल निवासी समाज पार्टी का चुनाव चिह्न हॉकी और बाल, याकूब अंसारी पीस पार्टी का चुनाव चिह्न कांच का गिलास, मदन राजभर मांग समाज पार्टी का चुनाव चिह्न बल्ला, संतोष कुमार गुप्ता जन लोक विकास पार्टी का चुनाव चिह्न सेब, अवधेश कुमार चौहान जन क्रांति पार्टी का चुनाव चिह्न बक्सा, रोली गुप्ता अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी का चुनाव चिह्न चारपाई, वीरेंद्र नाथ राम राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी का चुनाव चिह्न मेज, सतीश चंद्र प्रजापति फौजी समझदार पार्टी का चुनाव चिह्न सिलिंडर, ईश्वर दयाल सिंह भारतीय सबका दल का चुनाव चिह्न बाल्टी, राम बचन सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी का चुनाव चिह्न कटहल, ईस्माइल अंसारी आवामी पिछड़ा पार्टी का चुनाव चिह्न एयर कंडीशन एवं गोपाल सिंह आजाद अधिकार सेना का चुनाव चिह्न अलमारी आवंटित किया गया।
विज्ञापन


नौ निर्दलीय प्रत्याशी भी आजमाएंगें किस्मत

नौ निर्दलीय प्रत्याशियों में ज्योतिर्मा पाठक का चुनाव चिह्न केतली, पवन कुमार चौहान का चुनाव चिह्न कैंची, राजेंद्र राम का चुनाव चिह्न कोट, राजेंद्र कुमार अग्रवाल का चुनाव चिह्न चक्की, बद्रीनाथ का चुनाव चिह्न टेलीविजन, सौदागर अली का चुनाव चिह्न ऑटो रिक्शा, प्रज्ञेश कुमार का चुनाव चिह्न कंप्यूटर, प्रेमचंद नायक का चुनाव चिह्न सिलाई की मशीन और राजीव कुमार सिंह का चुनाव चिह्न टाफियां आवंटित की गई। प्रेक्षक निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed