{"_id":"6aca8d306e8750d3540a311a","slug":"there-will-be-a-review-of-educational-quality-in-government-schools-every-month-mau-news-c-295-1-mau1002-153334-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार शाम नवागत एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था और अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखें और नियमानुसार कार्रवाई करें। गंभीर घटनाओं की तत्काल जांच कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दें। गोवध, अवैध शराब की तस्करी व बिक्री और संगठित अपराध में लिप्त आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करें।
उन्होंने आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का पांच दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त, पिकेट व्यवस्था और बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने को कहा। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व अपराधियों का सत्यापन करने तथा जमीन संबंधी विवादों को राजस्व विभाग के समन्वय से सुलझाने के निर्देश दिए।