{"_id":"576ad7c34f1c1bef58b47f16","slug":"there-was-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर हुई बारिश्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर हुई बारिश्ा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार को तड़के से शुरू हुई बारिश लगातार तीन घंटे तक होती रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश का क्रम जारी रहने से जहां मौसम सुहाना हो गया। वहीं खेती किसानी में तेजी आ गई। जिले के कई जगहों पर धान की रोपाई होते देखा गया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव में एक दो मंजिला भवन गिर गया। बारिश के कारण नगर के कई मुहल्लों सहित जिले के कई ग्रामीण अंचलों के बाजारों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
मंगलवार की रात से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार को तड़के से शुरू हुई बारिश लगभग 11बजे तक होती रही। सुबह अपने कामों पर जाने वालथे लोगों को भींगकर जाते देखा गया। इस दौरान प्रमुख मार्गो पर सवारी वाहनों के न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का क्रम जारी रहने से खेतों में किसानों को पंख लग गए हैं। वह अपने खेतों की मेड़बंदी करने की तैयारी में जुट गए। कई गांवों में अगैती धान की रोपाई भी शुरू हो गई।
लगातार बारिश होने से सड़कों पर आवाजाही कम रही। कई सत्कारी कार्यालयों में कर्मचारी देर से पहुंचे। वहीं बारिश के बाद नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मोहल्लों में जल निकासी की समुचित् व्यवस्था न होने से लोगों को पानी से होकर जाना पड़ा।