फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a lot of cases related to land dispute in Samadhan Diwas

Mau News: समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की रही भरमार

Sat, 27 May 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of cases related to land dispute in Samadhan Diwas
सभी थानों में समाधान दिवस पर पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद के आए। उनको जांच के लिए रख लिया गया है। शहाबगंज थाने में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी अंकुर अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। शहाबगंज थाने में शनिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने समस्या सुनी। विभिन्न गांवों के 15 फरियादी आए लेकिन किसी मामले का समाधान नहीं हुआ। डीएम ने टीम गठित कर मौके पर जाकर सभी मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। सिंहरौल गांव के सेवालाल और मयंक पांडेय, शहाबगंज से चंद्रकला, बड़गांवा से जमील शाह, विशुनपुरा से चौथी मौर्य,जेंगुरी से राम अशीष वह राम प्यारे ने भूमि विवाद निपटाने के आवेदन दिए।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम अविनाश कुमार और सीओ अनिरुद्ध सिंह के सामने 14 प्रार्थना पत्र आए। चंदौली कोतवाली में आठ प्रार्थना पत्र में दो का समाधान किया गया। कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने सुनवाई की। नियामताबाद क्षेत्र के अलीनगर थाने तहसीलदार बिराग पांडेय के सामने छह प्रार्थना पत्र मिले, जिसमें दो का समाधान किया गया।
विज्ञापन

धीना थाना परिसर में समाधान दिवस में पांच प्रार्थना पत्र आए। सभी राजस्व से जुड़े थे। नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव, थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने सुनवाई की। सकलडीहा थाने में एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय सुनवाई की। नौ लोग अपनी शिकायत लेकर आए थे, जिनमें चार का समाधान किया गया। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को सरकारी भूमि तालाब, नाला, गढ़ई, बंजर सहित ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलिया में नहीं आया कोई फरियादी
इलिया। समाधान दिवस पर स्थानीय थाने में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं पड़ा। एसडीएम ज्वाला प्रसाद फरियादियों की बाट जोहते रह गए लेकिन कोई भी फरियादी समाधान दिवस पर समाधान के लिए नहीं पहुंचा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, गुरु गोविंद सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी देवेंद्र साहू, अच्छेलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed