{"_id":"437c8bd9cf45e23a2b5fcb01ac05e56a","slug":"the-young-man-killed-in-crash-brother-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, भाई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के शेखअहमदपुर व मड़ैया चट्टी के बीच एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई भी घायल हो गया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सर्वेश पुत्र सुभाष 22 साल गुजरात प्रांत में बिजली वायरिंग का कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। गुरूवार को गुजरात वापस जाने के लिये वह अपने भाई सुनील चौहान के साथ बइक से मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन टिकट लेने जा रहा था। दिन में लगभग तीन बजे मडै़या के पास सामने से जा रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। इसके कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गये। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन बाइक चला रहे सर्वेश की मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील को एबुंलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
उध्ार, ट्रक ने बस में मारी टक्कर, दो जख्मी
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल के समीप एक प्राइवेट बस की गुरुवार को एक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें सवार खलासी सहित दो लोग घायल हो गए। जबकि अन्य यात्री झटका लगने के चलते अवाक रह गए। बताया जाता है कि बस सवारी भरकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रही थी। अस्पताल के निकट खड़े एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उसकी टक्कर हो गई। इससे हिकमा निवासी प्रेम कुमार तिवारी एवं खलासी दुर्गविजय घायल हो गए।
विज्ञापन
उध्ार, बेकाबू ट्रक दूकान में घुसा
दोहरीघाट। कस्बे में आजमगढ़ रोड पर मुक्तिधाम मोड़ के समीप गुरुवार की शाम आजमगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर एक दूकान में घुस गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर कसबे के मुक्तिधाम मोड़ के पास राज ड्राई फ्रूट एंड जनरल स्टोर नामक दूकान है। इस पर रब्बूल अहमद(60) बैठे थे। गुरुवार की शाम को करीब सवा छह बजे आजमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक दूकान के सामनेे लगे टीन शेड को तोड़ते हुए दूकान में घुस गया। इस घटना में काउंटर पर बैठे रब्बूल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक को आस पास के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।