फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The three injured

अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से तीन घायल

Tue, 28 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 28 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The three injured
शहर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा फैजी गेट पर रविवार की रात अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक ही हालत गंभीर होने पर लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान किसी ने जिलाधिकारी को फोन कर इलाज न होने की सूचना दे दी। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अस्पताल और सीएमएस से बात की। इसके बाद घायलों का इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन



रविवार की रात खुरहट से एक टेंपो शहर की ओर आ रहा था। डोमनपुरा फैजी गेट पर अनियंत्रित होकर ठेले से जा टकराया। अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आकर मुहम्मद आमिद (36)  निवासी मदनपुरा, शबाना (20) निवासी मदनपुरा तथा सकीला (55) निवासी थाना दक्षिणटोला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय हादसा उस समय शबाना और सकीला दोनों ही सब्जी लेने बाजार जा रहीं थी। वहीं, आमिद भी किसी काम से बाजार आया था।
विज्ञापन



 बाजार में तीनों अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर इलाज न होने के कारण अस्पताल के कर्मचारियों और लोगों में जमकर कहासुनी हुई। समय से घायलों को इलाज नहीं मिलने पर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना किसी ने डीएम को फोन से दे दी। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू जिला अस्पताल पहुंचे सीएमएस से बात कर घायलों का तत्काल इलाज शुरू करवाया। घायलों में मुहम्मद आमिद की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed