{"_id":"7ad84f2e0007d08201f6e7787285f508","slug":"the-team-to-village-to-investigate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमापुर में ढाई घंटे चली पोखरी खुदाई की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमापुर में ढाई घंटे चली पोखरी खुदाई की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के उमापुर गांव में शुक्रवार को निवर्तमान ग्राम प्रधान के विरुद्घ कई कार्यों में अनियमितता की शिकायत की स्थलीय जांच उप कृषि निदेशक, एसडीएम सदर व बीडीओ परदहां ने गांव में जाकर स्थलीय समीक्षा और जांच की। जांच के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बीते 17 अगस्त को परदहां विकास खंड क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी अजीत कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर निवर्तमान ग्राम प्रधान गीता सिंह के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। सौंपे गए पत्र में अजीत सिंह ने कहा था कि गांव में स्थित पोखरे की खुदाई पूर्व प्रधान द्वारा कराया गया था।
लेकिन निवर्तमान प्रधान अपने कार्यकाल में खुदाई कार्य दिखाकर फर्जी भुगतान लेने की कोशिश में हैं। साथ ही शिकायतकर्ता ने गांव में चकरोडों पर मिट्टी कार्य न होने की भी शिकायत की थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर लगभग साढे ग्यारह बजे उप कृषि निदेशक आशुतोष मिश्रा, एसडीएम सदर सुरेंद्र दत्त सिंह, खंड विकास अधिकारी परदहां विश्वकांत दूबे अपने लावलश्कर के साथ गांव में पहुंच कर सबसे पहले वजीरपट्टी में मठिया बाबा के स्थान पर मिट्टी कार्य की जांच की।
विज्ञापन
इसके बाद राम जी तिवारी के खेत के पास कराए गए मिट्टी कार्य की जांच करने के बाद अधिकारियों का दल गांव के पोखरे पर पहुंचा। वहां मनरेगा मजदूरों से पूछताछ कर अधिकारियों ने खुदाई के बारे में जानकारी लिया। लगभग ढाई घंटे तक जांच करने के बाद अधिकारियों की टीम जनपद मुख्यालय के लिए लौट गई।
जांच के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस बाबत पूछे जाने पर उप कृषि निदेशक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि उमापुर गांव के अजीत सिंह ने गांव में मिट्टी कार्य न होने, पोखरे पर कार्य न होने समते नौ बिंदुओं पर प्रार्थना पत्र दिया था। जांच करने के बाद ग्राम प्रधान के रिकार्डों की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी।