फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The SP leader had threatened to block education officer

सपा नेता ने खंड शिक्षा अधिकारी को दी धमकी

Sun, 27 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 27 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 विकास खंड फतेहपुर मंडाव के खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव को एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मारकर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे डाली। कार्यालय में तैनात दो समन्वयकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस को लेकर धमकाया गया है। सपा नेता ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए एक समन्वयक को अपना रिश्तेदार बताया। बात न मानने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को हाथ पैर मारकर तोड़ देने की धमकी दी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी एवं एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 
 विकास खंड फतेहपुर मंडाव में श्रवण यादव खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में तैनात हैं। मधुबन में स्थित बीआरसी पर सह समन्वयक के रूप में  अध्यापक संजय यादव व हृदयानंद सिंह तैनात हैं। श्रवण यादव का कहना है कि बीआरसी पर दोनों समन्वयक आये दिन गायब रहते हैं। इसकी  सूचना उन्हें हुई तो उन्होंने औचक निरीक्षण किया, दोनों समन्वयक गायब मिले। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने संजय यादव को 21 मार्च और हृदयानन्द सिंह को 15 से 21 मार्च तक बिना बताये आफिस से गायब रहने पर अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 22 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर 4 बजकर 59  मिनट पर  कॉल आया। दूसरी तरफ से कहा गया  की मैं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता बोल रहा हूं। संजय  यादव हमारे रिश्तेदार है इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो मारकर हाथ पैर तोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने अपनी गलती पूछा तो गाली गलौज करने लगे इसके चलते उन्होंने फोन काट दिया। शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना को पत्र लिखकर खंड शिक्षा अधिकारी ने सुरक्षा की गुहार लगाई। जिलाधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के विरुद्ध जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शिवहरि मीना का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed