फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The second phase saw the administration vigorously

दूसरे चरण में दिखी प्रशासन की सख्ती

Tue, 13 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The second phase saw the administration vigorously
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। जिसके चलते मतदान के दौरान कोई गंभीर विवाद नहीं हुआ। मतदान के दौरान पूरे समय जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने तीनों ब्लाकों को भ्रमण किया।
विज्ञापन



कई जगहों पर प्रशासन की अपील के बावजूद पोलिंग स्टेशन से भीड़ के न हटने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़कर हटाया। इस दौरान सहरोज पंचायत भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने के स्थान को कपड़े से  घेरवाया।प्रशासन ने कोपागंज ब्लाक के कुतुबपुर, कोईरियापार और हिकमा गाढ़ा अति सेवंदनशील प्लस बूथों पर ज्यादा सख्ती दिखाई।
विज्ञापन



मंगलवार को नवरात्र का पहला दिन होने के बावजूद सुबह से ही कोपागंज , रतनपुरा और परदहां ब्लाक के मतदान बूथों पर मतदाता अपना मत देने पहुंचे।


मतदाता निर्भिक होकर अपना मत अपने मनपसंद उम्मीदवार को दे सके इसे लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय भी फोर्स के साथ मतदान हो क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले। डीएम और एसपी सबसे पहले कोपागंज ब्लाक के सहरोज बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहां पर मतदान के दौरान मतदाता से कुछ बात कर रहे पोलिंग एजेंट को डीएम ने फटकार लगाते हुए हिदायत दिया। उसके बाद काफिला सहरोज पंचायत भवन स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचा। वहां पर मतदान केंद्र में बैलेट पेपर पर मोहर लगाने के स्थान को घेरा न देखकर डीएम ने द्वितीय मतदान अधिकारी शकुंतला यादव को फटार लगाई ।


जिसके बाद अपनी मौजूदगी में उन्होंने उसे घेरवाया। जिलाधिकारी और एसपी को काफिला इसके बाद कोपागंज ब्लाक के कुतुबपुर पोलिंग स्टेशन पहुंचा। जहां पर मतदान केंद्र के बाहर खड़े ग्रामीणों को पुलिस और सीआईएसएफ ने खदेंड़ लिया।


वहां पर डीएम एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से रहने की हिदायत दी। कोईरियापार पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र के अंदर ज्यादा लोगों के मौजूद रहने पर नाराजगमी जताई।



उन्होंने बूथ के बाहर सड़क पर खड़े लोगों से अपने अपने घर को जाने की अपील किया। इसके बाद भी भीड़ के न माने पर सीआईएसएफ और पुलिसकर्मियों ने  भीड़ को खदेड़ने के साथ लाठियां पटककर उन्हें वहां से हटाया। डीएम और एसपी ने कोपागंज के इंदारा, कसरा, रतनपुरा के अलीनगर , रतनपुरा सहित परदहां ब्लाक के कई बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed