फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The second phase dealing peacefully

शांतिपूर्ण ढंग से निबट गया दूसरे चरण का मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The second phase dealing peacefully
तीन ब्लाकों में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को मामूली नोंकझोंक एवं झड़प के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। 1715 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हुए 62 प्रतिशत मतदान के साथ मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतपेटिकाएं देर शाम तक स्ट्रांग रूमों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंच गईं।  तीनों ब्लाकों में कुल मतदाताओं की संख्या 394811 है।
विज्ञापन



दूसरे चरण का मतदान मंगलवार की सुबह सात बजे से  सभी बूथों पर प्रारंभ हुआ। नवरात्र का प्रथम दिन होने के चलते सुबह बूथों पर मतदाता कम दिखे लेकिन शाम होते होते भीड़ बढ़ती गई। कई स्थानों पर मामूली विवाद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा तो फिर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चलने लगा।
विज्ञापन



 यही कारण था कि मामूली नोंकझोंक एवं झड़क के शिवाय कहीं भी हिंसक वारदात नहीं हुई। इसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली। पहले चरण के मतदान में हिंसा के चलते प्रशासन पहले से ही अपनी पूरी ताकत के साथ सख्ती से जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोपागंज ब्लाक के हिकमा गाढ़ा में प्रत्याशियों के बूथ तक जाकर मतदाताओं से वोट मांगने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। यहां अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने तुरंत पहुंचकर मामले को संभाल लिया। यही नहीं एक प्रत्याशी के वाहन पास को भी अपने कब्जे में ले लिया।


प्रत्याशी का वाहन बूथ के नजदीक तक जाकर मतदाताओं को ढो रहा था। रतनपुरा ब्लाक के पिंडोहरी में एक मतदाता ने वोट डालते समय बैलेट बाक्स में कुछ कागज के टुकड़े डाल दिया। इसे लेकर पीठासीन अधिकारी से लेकर एजेंट तक भड़क गए। यहां भी प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।


 इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। यहां पहुंची पुलिस की टीम ने मामला शांत कराया।



कोईरियापार, धवरियासाथ में प्रशासन ने मतदाताओं को भीड़ जुटाकर बरगलाने की शिकायत पर लाठी भांजकर प्रतयाशियों के समर्थकों को खदेड़ा। इंदारा संवाददाता के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोबेरुवार बूथ पर एक प्रत्याशी के भाई ने सौरव नामक एक छात्र नेता की पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed