फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The school college will open from October 15, the principals did not get the guideline

15 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल कालेज, प्रधानाचार्यो को नहीं मिली गाइडलाइन

Sun, 04 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The school college will open from October 15, the principals did not get the guideline
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में सरकार की तरफ से अनलाक 5.0 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। 15 अक्तूबर के बाद स्कूलों-कॉलेजों को कोविड गाइडलाइन के अनुसार खोला जाना है। अभिभावकों की सहमति-पत्र लेकर छात्र-छात्राओं को स्कूल जाना होगा। प्रधानाचार्यों की तरफ से स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में आनलाइन सहमति मांगी गई है। विभागीय अफसरों तथा प्रधानाचार्यों को अभी लिखित शासनादेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

गाइड लाइन के अनुसार 15 अक्तूबर जिले में संचालित स्कूलों को खोला जा सकता है। इस दौरान जिले में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड पैटर्न से करीब दो हजार स्कूल संचालित हैं। कोरोना संक्रमण काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं लेकिन ऑनलाइन क्लासेज चल रही है। अनलॉक 5.0 गाइडलाइन जारी कर दी गई है। स्कूलों, कॉलेजों में अभिभावकों की अनुमति से स्कूल कॉलेज जा सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है। हालांकि सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन न तो विभागीय अधिकारियों और न ही कॉलेज के प्रधानाचार्यों को मिली है।
विज्ञापन

इस संबंध में बात करने पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी का कहना है कि अनलॉक 5.0 में स्कूल खोला जाना हैै। छात्र छात्राओं को अपने अभिभावकों का अनुमति-पत्र लाना होगा। शासन से जैसा आदेश जारी होगा, वो लोग उसके हिसाब से स्कूल में आने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए इंतेजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर का कहना था कि अभिभावकों का अनुमति पत्र लेकर छात्र स्कूल आना है। अभिभावकों से आनलाइन सहमति पत्र मांगा गया है। लेकिन अभी भी स्कूल खोले जाने संबंधी शासनादेश उन्हें नहीं मिला है। गाइडलाइन के अनुरुप ही वो लोग विद्यालय का संचालन करेंगे।

शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान का कहना है कि अनलाक 5-0 गाइड लाइन में स्कूल कॉलेज खोला जाना है। तैयारी की जा रही है, केएमके इंटर कॉलेज पिपरीडीह के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद का कहना है कि ऑन लाइन क्लासेज चल रही है। अन लाक 5-0 में स्कूल खोला जाना है। अभिभावकों से आनलाइन सहमति पत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed