Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers' protest; restoration of the old pension scheme is the main demand

Mau News: शिक्षकों का धरना, पुरानी पेंशन बहाली मुख्य मांग

Thu, 19 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers' protest; restoration of the old pension scheme is the main demand
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी लंबित 13 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने पुरानी पेंशन बहाली को प्रमुख मांग बताया। उन्होंने एक अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की बात कही। वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश्वर शुक्ल ने प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शिक्षकों ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखने का प्रस्ताव विधानसभा में पास करने की अपील की। उन्होंने ब्रिज कोर्स में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक की बाध्यता समाप्त करने की भी मांग की। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर उत्पीड़न रोकने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed