Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves broke the locks at the temple within the block premises and made off with money from the donation box

Mau News: ब्लॉक परिसर के मंदिर में चोरों ने तोड़े ताले, दान पेटी से उड़ाए रुपये

Thu, 19 Nov 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks at the temple within the block premises and made off with money from the donation box
मुहम्मदाबाद गोहना में चोरी के बाद मंदिर में तोड़े गए दानपात्र।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना। आस्था और श्रद्धा के केंद्र ब्लॉक परिसर स्थित शिव और पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर का मुख्य ताला समेत तीन ताले तोड़कर दो दान पेटियों में रखा रुपया निकाल लिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने मंदिर के किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। केवल दान पेटी का रुपया ही लेकर भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शुक्ला मंदिर पहुंचे तो गेट का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर दान पेटिका के अलावा अलमारी और एक छोटे कमरे का ताला भी टूटा मिला। सभी ताले वहीं आसपास फेंके गए थे। सूचना पर आसपास के लोग मंदिर पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मंदिर में रखी दोनों दान पेटियों के ताले तोड़कर उनमें रखे रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में एक ही मंदिर में भगवान शिव और दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर की कोई रजिस्टर्ड संस्था, ट्रस्टी, या अध्यक्ष नहीं है। यह मंदिर पूरी तरह लोगों की आस्था से चलता है। इसका संचालन प्रमुख रूप से महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। दो साल पूर्व महिलाओं के ही सहयोग से मंदिर में शिव प्रतिमा और पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। आस्था के इस केंद्र में पहली बार चोरी होने से महिलाओं में दुख और गुस्सा दोनों है। श्रद्धालुओं का कहना है कि चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार की तैनाती के बावजूद कैसे हुई चोरी?
बड़ा सवाल यह है कि मंदिर ब्लॉक परिसर के अंदर है, जहां चौकीदार की तैनाती है। इसके बावजूद चोर रात में परिसर में कैसे घुसे, कैसे तीन-तीन ताले तोड़े और दान पेटी का रुपया लेकर भाग गए, किसी को भनक तक नहीं लगी। क्या ब्लॉक परिसर में रात में चौकीदार मौजूद था? अगर था तो चोरों की आहट क्यों नहीं मिली? हालांकि पूरे परिसर में सीसीटीवी की व्यवस्था है। पुलिस अगर सीसी कैमरा की जांच करें तो चोरों का सुराग लग सकता है।

मंदिर में चोरी की जानकारी अभी तक किसी ने नहीं दी है। जानकारी के बाद संबंधित चौकी इंचार्ज को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है। अगर तहरीर मिलेगी तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। केके वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed