फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The result of most of the schools was excellent

अधिकांश स्कूलों का परिणाम रहा शानदार

Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The result of most of the schools was excellent
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर बाद घोषित किया गया। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा। संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज चचाईपार के हाई स्कूल में अंशुमान गुप्ता 95.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहे। वहीं इंटरमीडिएट में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन के प्रियांशु मल्ल 93.83 अंक पाकर बाजी मारी।इससे शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्रों में हर्ष का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 514 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। वर्ष 2021 की यूपी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 48999 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे। जिसमें बालक 25810 तथ बालिकाएं 23189 शामिल रहीं। जबकि इंटर में 42177 छात्र छात्राएं पंजीकृत रहे। जिसमें बालक 21720 तथा बालिकाएं 20457 शामिल रहीं। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज चचाईपार के हाई स्कूल में अंशुमान गुप्ता 95.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहे। वहीं इंटरमीडिएट में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन के प्रियांशु मल्ल 93.83 अंक पाकर बाजी मारी।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने शानदार रिजल्ट के लिए शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी है। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के दीपदेव हलधरपुर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा सुधा चौहान ने इंटर में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। इसी क्रम में हाईस्कूल में दिव्या सिंह ने 90.83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। प्रबंधक प्रेमशंकर सिंह ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई दी है। मझवारा संवाददाता के अनुसार मां वैष्णो इंटर कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इंटर में माधुरी यादव ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। कालेज के प्रबंधक सियाराम गुप्ता ने सभी को को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपदेव इंटर कालेज का बरकरार रहा जलवा:
हलधरपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में दीपदेव इंटर कालेज का एक बार फिर जलवा कायम रहा।विद्यालय की छात्रा सुधा चौहान ने इंटर में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। जबकि मत्ययेंद्र चौहान ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा वंदना यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में हाईस्कूल में दिव्या सिंह ने 90.83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। जबकि अंकिता यादव ने 88.83 प्रतिशत पाकर दूसरा तथा हिमांशु गुप्ता ने 86.83 प्रतिशत हासिल कर विद्याय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, बच्चों तथा अभिभावों को बधाई दी है।
मधुबन के स्कूल का शानदार रहा रिजल्ट
मधुबन। यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणाम में मधुबन तहसील क्षेत्र में एक बार फिर संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज चचाईपार एवं सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन का जलवा रहा। हाई स्कूल में जहां संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज के अंशुमान गुप्ता 95.83 अंक पाकर टॉपर रहे तो वही इंटरमीडिएट में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन के प्रियांशु मल्ल 93.83 अंक पाकर बाजी मारी। हाई स्कूल में संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज के निधि यादव को 95.66, साक्षी यादव को 95.16, रामप्रवेश यादव को 95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए तो वही सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन के आदर्श मिश्रा 95.33, ख़ुशी सिंह 95.16, रविता यादव 95.16, कृतिका गोंड 95.00, शिखा कुशवाहा 94.83, हिमांशु कुमार 94.83, विवेक राय 94.83, शाक्षी शर्मा 94.66 अंक प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन के संदीप पटेल को 92.2, आयुष कुमार राय को 91.2, श्रेया मल्ल को 90.00 तो नितेश देवांशी को 89.6 प्रतिशत अंक मिला। इसी क्रम में मधुबन तहसील क्षेत्र के बीपीएस पब्लिक स्कूल, शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज दुबारी, हरिवंश मल्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज पांति, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहित सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

उधर रिजल्ट को लेकर शनिवार को सुबह से परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज थी। रिजल्ट अपराह्न बाद आ गया। रिजल्ट देखने के बाद उनकी बाछें खिल उठी। छात्रों की कामयाबी का गुणगान विद्यालय परिवार एवं परिजन भले ही करते दिखे, लेकिन कई छात्र अपने इस अंक से संतुष्ट नहीं थे। परीक्षाफल आउट होने के बाद कई घरों में खुशी मनाई गई, मिठाइयां बंटी और माता-पिता ने अपने बच्चों को आगे बढने का आर्शीवाद दिया, तो कुछ घरों में लाडलों के अंक कम आने से मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed