फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The problems of passengers increased due to the delay and cancellation of trains

Mau News: ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्त होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Tue, 11 Jul 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The problems of passengers increased due to the delay and cancellation of trains
उमस भरी गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी और कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। दोपहर के समय मऊ रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। ट्रेनों में आरक्षण होने के बावजूद मजबूरन कई यात्रियों को अन्य साधनों से यात्रा करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों के निरस्त होने से भी यात्री परेशान हैं। वाराणसी सिटी और गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और मऊ जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली मेमो सवारी गाड़ी बीते नौ जुलाई से निरस्त है। ये दोनों ट्रेनें कल से अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से खासकर छात्रों की परेशानी बढ़ी है। जिले के दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को दोनों ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पाकर निराश होकर लौटना पड़ा। गोरखपुर जाने के लिए काशी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे विनोद कुमार अपने परिवार के साथ ट्रेन के समय पर आकर स्टेशन पर बैठे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की ट्रेन साढ़े तीन घंटा विलंब है। गर्मी से छोटे बच्चों का बुरा हाल था। वहीं कानपुर जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहीं बलवंत चौबे अपने परिवार के साथ स्टेशन पर बैठे थे। लेकिन ट्रेन के आने का समय बढ़ता देख काफी परेशान थे। वहीं लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट दो घंटा, दादर सेंट्रल फायर स्पेशल ट्रेन पांच घंटा, सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे विलंब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed