{"_id":"612529048ebc3e79a76f4ac9","slug":"the-primary-school-of-the-city-s-education-department-colony-is-in-bad-shape-mau-news-vns60771057","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल पड़ा है नगर के शिक्षा विभाग कालोनी का प्राथमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल पड़ा है नगर के शिक्षा विभाग कालोनी का प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए तमाम कवायद विभागीय लापरवाही से सफल होती नजर नहीं आ रही है। विद्यालय खुल तो गए हैं, लेकिन नगर के शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाल पड़ा है। विद्यालय का गेट महीनों से टूटा पड़ा है। गेट के मुख्य द्वार के पास कचरा पसरा पड़ा है। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि विद्यालय वीआईपी एरिया में होने के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिदिन विद्यालय से होकर गुजरते हैं।
नगर में 32 प्राथमिक और 20 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों के समकक्ष बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन नगर के शिक्षा विभाग कालोनी का ही प्राथमिक विद्यालय बदहाल पड़ा है। विद्यालय का मेन गेट टूटा महीनों से टूटा पड़ा है।
शाम होते ही छुट्टा पशुओं तथा अराजकतत्वों का जमघट लग जाता है। शासन की तरफ से उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मंगलवार से खोल दिया है। जबकि प्राथमिक विद्यालय एक सितंबर से खोला जाना है। विद्यालय में सुंदरीकारण का कार्य जैसे तैसे चल रहा है। गेट के पास कचरा कब तक साफ कराया जाएगा संबंधित विभाग के अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
इ नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का कहना है कि विद्यालय का गेट हमारे चार्ज लेने के पहले से टूटा पड़ा है। विद्यालय गेट के पास कचरा उठाने के लिए नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है। पीईटी परीक्षा के बाद समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।