{"_id":"6a04cde468a0a44f210aa319","slug":"the-path-to-muktidham-will-be-easier-with-rcc-construction-mau-news-c-295-1-svns1028-145446-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरसीसी निर्माण से मुक्तिधाम की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरसीसी निर्माण से मुक्तिधाम की राह होगी आसान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट मार्ग पर 33.20 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण शुरू होने से नगरवासियों में हर्ष है।
स्थानीय कस्बे का गौरीशंकर घाट मार्ग बदहाल होने के कारण लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नाले का पानी भी सड़क पर बहता था, जिससे शव ले जाने में परेशानी होती थी।
नगर पंचायत चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा के प्रयास से धन स्वीकृत हुआ है और मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में डेढ़ सौ मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। दूसरे चरण में भी आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। कुल तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन
आरसीसी सड़क निर्माण शुरू होने से व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल, सभासद राहुल मंडल, महामंत्री राकेश गुप्ता, आकाश सोनकर, कपूरचंद, घनश्याम गुप्त और पंकज मद्धेशिया ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।