फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ongoing strike over the level crossing ended

समपार को लेकर चल रहा धरना समाप्त

Wed, 12 Jan 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
The ongoing strike over the level crossing ended
मऊ। क्षेत्र के केरमा गांव को जाने वाली रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त किए जाने के रेल विभाग के आदेश के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा चल रहा धरना बुधवार को उप जिलाधिकारी के सख्ती और सहयोग के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने का हवाला के साथ उच्च न्यायालय दाखिल जनहित याचिका के निस्तारण तक कोई करवाई न किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ रेल मार्ग पर केरमा गांव को जाने वाली रोड के लिए रेलवे क्रॉसिंग है। पूरे देश में मानव विहीन रेल समपारों को समाप्त किए जाने को रेल विभाग ने आदेश जारी किया है। इसी क्रम में इस समपार को भी समाप्त किए जाने का आदेश जारी हुआ है। आदेश के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा 30 दिसंबर से धरना प्रदर्शन चल रहा है। रेल क्रासिंग बचाने को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दाखिल की गई है जिसकी उच्च न्यायालय में निस्तारण लंबित है।
विज्ञापन

इधर प्रदेश में विधान सभा चुनाव की घोषणा होने के बाद धारा 144 लागू है। बुधवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने धारा 144 का हवाला देते हुए धरना समाप्त करने की हिदायत दिया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उच्च न्यायालय में मुकदमा निस्तारण होने तक वह रेल अधिकारियों को इस पर कोई भी कार्यवाही न करने को लेकर पत्र भेजेंगे। एसडीएम श्री तिवारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अगले निर्णय तक धरना समाप्त कर दिया। धरना का नेतृत्व करने वाले ग्राम प्रधान दिनेश राय ने धरना में समर्थन देने वाले सभी क्षेत्रीय ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों का आभार जाताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed