फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ongoing court boycott of advocates ends

अधिवक्ताओं का चल रहा कोर्ट बहिष्कार समाप्त

Wed, 24 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The ongoing court boycott of advocates ends
मधुबन तहसील सभागार में एसडीएम मनोज कुमार तिवारी से वार्ता करते अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAU
मधुबन। अधिवक्ताओं का चल रहा एसडीएम तथा तहसील कोर्ट का बहिष्कार बुधवार को सफल वार्ता के बाद समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार से तहसील का कामकाज नियमित चलने की संभावना है। तहसील में कई दिनों से जारी गतिरोध को देखते हुए बुधवार को एसडीएम मनोज कुमार तिवारी तथा तहसीलदार आंनद कन्नौजिया ने पहल करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिये बुलाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। जिस पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व में एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं संग किए गए दुर्व्यवहार पर भी खेद प्रकट किया गया और आपस में तालमेल बना कर चलने की बात तय हुई। एसोसिएशन के मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने बताया कि एसडीएम एवं तहसीलदार मधुबन से वार्ता सकारात्मक रही और मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन मिला है, इसलिए दोनों कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय वापस लिया जा रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद यादव, विनोद पांडेय, धनंजय पांडेय, जगदीश सिंह, अखिलेश पांडेय, पारस यादव, संजय यादव, राजेश कुमार, तारिक़ जमील, शिवनंद मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed