फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The officers took stock of the preparations for the nomination

अफसरों ने लिया नामांकन की तैयारियों का जायजा

Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The officers took stock of the preparations for the nomination
मधुबन (मऊ)।गुरुवार को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले नामांकन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, थाना प्रभारी मधुबन विमल प्रकाश राय ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।अधिकारियों ने नामांकन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा बैरीकैटिंग के लिए मधुबन- दोहरीघाट मार्ग के विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कल होने वाले नामांकन को ध्यान में रखते हुए बनियाबान तिराहा, दुबारी मोड़ एंव खीरीकोठा के पास बैरीकैटिंग की जाएगी। इस दौरान इस मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को मधुबन बाईपास मार्ग से डाईवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा भाजपा प्रत्याशियों ने तीन तीन सेटों में खरीदे परचे
फतेहपुर मंडाव ब्लॉक पर बुधवार को केवल दो प्रत्याशियों ने तीन-तीन सेट में पर्चा खरीदा। भाजपा की अधिकृत मीनू सिंह ने तीन सेट में पर्चा खरीदा तो वहीं सपा की प्रत्याशी ऐश्वर्या मणि यादव ने भी तीन सेट में पर्चा खरीदा। इस तरह फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में केवल दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक पर बुधवार को केवल भाजपा की ओर से प्रमुख पद की प्रत्याशी सोनी राज ने दो सेटों पर नामांकन पत्र खरीदा। इनके अलावा अब तक इस सीट के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने परचा नहीं खरीदा है। इससे यहां पर अब निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बलवती हो गई है। रानीपुर ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वैसे नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को भी खरीदे जा सकते हैं लेकिन तत्काल परचा खरीद कर उसे भर कर जमा करना व्यावहारिक नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकों पर इन प्रमुख प्रत्याशियों ने खरीदे परचे
मऊ। प्रमुख पद के लिए मुहम्मदाबाद गोहना में कुल 8 सेट पर्चे खरीदे गए हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने 2 सेट परचे खरीदे जबकि उनकी सास शोभा सिंह ने 2 सेट पर्चो खरीदे। इसके अलावा सपा प्रत्याशी शिवबचन यादव ने 2 सेट में नामांकन खरीदा। इनके अलावा राधिका पत्नी जंगबहादुर यादव ने 1 सेट परचा खरीदा। जयेंद्र यादव ने एक सेट में पर्चा खरीदा। कोपागंज में तेतरी देवी पत्नी जयसिंह 2 सेट परचा खरीदा। संतोष चौहान ने भी एक सेट परचा खरीदा।
बड़राव में भाजपा प्रत्याशी वंदना राय ने तीन सेट में परचा खरीदा जबकि भाजपा नेत्री पूजा मिश्रा ने भी तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा। दोहरीघाट ब्लाक पर प्रदीप कुमार राय ने चार सेट में परचा खरीदा। जबकि फरसरा बुजुर्ग निवासी राजेश ने दो सेट में तथा कटघरा महलू निवासी भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर राय ने दो सेट परचा खरीदा।

उधर फतेहपुर मंडाव में सपा प्रत्याशी ऐश्वर्या मणि यादव और भाजपा प्रत्याशी मीनू सिंह ने तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा। घोसी में सपा प्रत्याशी डा. राम कृष्ण यादव और भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद यादव ने तीन तीन सेटों में परचा खरीदा। रतनपुरा में मंगलवार को ही भाजपा की ओर सरिता राजभर, विभा यादव और गुड़िया गुप्ता ने दो सेटों में परचा खरीदा। रानीपुर में अकेले सोनी राज ने परचा खरीदा। परदहा ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राम तथा एक अन्य प्रत्याशी ने दो दो सेटों में परचा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed